कासगंज जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि को 'शहीद दिवस' के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जानकारी शुक्रवार शाम 6 बजे मिली।