बडकुही में गुरुवार की रात बस स्टैंड पर युवकों ने आपस में मारपीट की । इस मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका बडकुही में पैदल जुलूस निकाला। दहशत फैलाने के प्रयास को नाकाम किया। न्यायालय ने इन आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने शुक्रवार को सात बजे इस कार्रवाई की जानकारी दी।