बिक्रमगंज: विक्रमगंज में पति की लंबी उम्र की कामना के साथ वट सावित्री पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में शनिवार की सुबह 7 बजे सुहाग और अखंड सौभाग्य के पर्व वट सावित्री व्रत को लेकर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह करीब 7 बजे से ही वट वृक्षों के पास सुहागिन महिलाओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। महिलाओं ने नदी और सरोवर में स्नान कर पूजा-अर्चना की शुरुआत की, जबकि कई महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सीधे पूजा की।