कोण्डागांव जिले में धान खरीदी व्यवस्था संकट में आ गई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 तय है, लेकिन कोण्डागांव में धान का उठाव नहीं होने से समस्या खड़ी हो गई है। जिले के 67 धान खरीदी केंद्रों में से 60 से अधिक केंद्रों पर बफर लिमिट से ज्यादा खरीदी हो चुकी है,जबकि उठाव लगभग शून्य बताया