कांके: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से अपहृत स्कूली छात्रा रामगढ़ के कुज्जू से सकुशल बरामद, अपराधी फरार
Kanke, Ranchi | Jul 30, 2025 रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से अपहृत स्कूली छात्रा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे रामगढ़ के कुज्जू से सकुशल बरामद कर ली गई। अपराधी छात्रा को छोड़कर भाग गए। बता दें कि छात्रा को स्कूल जाने के दौरान अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत नाकेबंदी कर रांची समेत आस-पास के जिलों में अलर्ट जारी कर दिया।