आज 11 जनवरी शाम 5 बजे जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने बिच्छापुर, बघवाड़, वार्ड क्रमांक 1 टिमरनी, टेमागांव व पीलियाखाल में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 18 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 31 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं 480 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किये।