बेगूसराय: सिंघौल के पास तेज रफ्तार मिनी बस पलटी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से आ रही मिनी बस ने सामने आए ई-रिक्शा को बचाने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक स्पीड के कारण चालक संतुलन खो बैठा।वीडियो में दिख रहा है कि मिनी बस अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।