कवर्धा: वन विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, घायल बायसन को भगवान भरोसे छोड़ा, जख्म में संक्रमण बढ़ा और घाव में पड़े कीड़े
बता दें की कबीरधाम जिले में वन विभाग ने एक घायल बायसन को कुछ दिन पूर्व ही इलाज कर जंगल में छोड़ दिया था जिसकी हालत गंभीर होती जा रही है बताया जा रहा की वन विभाग ने बायसन के पैर से तीर निकालकर भगवान भरोसे जंगल में छोड़ दिया गया घायल बायसन अब भी जंगल में तड़पते हुए भटक रहा है। बायसन के जख्म में संक्रमण बढ़ गया है और घाव में कीड़े पड़ रहे है.