हरिहरगंज: ल्यूमिनस मेंटर्स एकेडमी में कला, संस्कृति व विज्ञान प्रदर्शनी, बच्चों ने बनाए 171 मॉडल, प्रतिभा देख लोग हुए चकित
हरिहरगंज महाराजगंज स्थित ल्यूमिनस मेंटर्स एकेडमी में सोमवार को कक्षा 1 से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला संस्कृति, बाल मेला सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन सोमवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर डॉ. सत्येंद्र शर्मा एवं शिक्षिका सुमन परमार ने किया।