गुरारू: बरमा गांव में पत्नी से मारपीट के आरोप में पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Guraru, Gaya | Jun 19, 2026 बरमा गांव में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संबंध में ग्राम पिपरा, थाना परैया निवासी ममता देवी ने गुरारू थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में ममता देवी ने बताया कि उनके माता-पिता वृद्ध हैं और उनकी देखभाल के लिए वह अपने मायके बरमा गांव में रह रही हैं।