नरपतगंज: रेवाही वार्ड 12 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प, महिला सहित आधा दर्जन लोग हुए घायल
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत के वार्ड संख्या 12 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प की घटना घटित हो गया। जिसमें महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया।