उमरेठ: शनि मंदिर में अग्नि के बीच अधोर साधना, शनि जयंती पर शनिवार को होगा समापन, अखंड कीर्तन शुरू
शनि मंदिर कोसमी में नौ दिनांे की अघोर साधना का समापन सोलह मई शनिवार को होगा। शुक्रवार को छह बजे से शनि जयंती के कार्यक्रम शुरू हुए। 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। शनि जयंती पर शनिवार को विविध आयोजन किए जाएंगे। सात मई से शनि मंदिर कोसमी में अघोर तप शुरू है। भरी गर्मी में चिलचिलाती धूप में रामजी महाराज अधोर साधना कर रहे है।