राजगढ़: राजगढ़ में पूर्व कैबिनेट मंत्री जयनारायण पूनिया के सुपुत्र स्व. चरणसिंह पूनिया एड. की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई
Rajgarh, Churu | Apr 4, 2026 पूर्व कैबिनेट मंत्री जयनारायण पूनिया के सुपुत्र स्व. चरणसिंह पूनिया एडवोकेट की 11 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों ने पंचमुखी गौशाला समिति पहुंच कर गायों को गुड़ व केले खिलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता प्रो दिलीप सिंह पूनिया के सानिध्य में स्व. चरण सिंह के पुत्र भव्य पूनिया, एडवोकेट वीरेंद्र पूनिया उर्फ शेरू सहित अन्य ने गोमाता को गुड व केले खिलाए।