कटनी नगर: गोलीकांड और चाकूबाजी के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार
कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म में गोलीकांड और एक अन्य घटना में चाकूबाजी कर 3 माह से फरार हुए आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रंगनाथ थाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा द्वारा आज सोमवार शाम 4 बझे जानकारी दी गई।