कटनी नगर: ढीमरखेड़ा के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, कहा- बिना मुआवज़ा मिले जारी हुआ मुआवज़ा वापस करने का नोटिस
ढीमरखेड़ा तहसील के ग्रामीण आज सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे थे जहां उन्होंने शिकायत में बताया की उनका क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ था। और कई ग्रामीणों को मुआवजा भी मिला। लेकिन ढीमरखेड़ा एसडीएम द्वारा अभी उन ग्रामीणों को नोटिस भेजा और मुआवजा वापस करने फरमान जारी किया जिन्हें कोई मुआवजा नही मिला। परेशान ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुँचे और गुहार लगाई है।