अरवल: कार्यालय कच्छ में जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए
Arwal, Arwal | Jul 31, 2026 शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी द्वारा आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराईं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की बातें गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्राप्त आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।