विदिशा नगर: अध्यक्ष के वार्ड में जल संकट! दो दिन से सूखे नल, लोगों का फूटा गुस्सा
विदिशा में भीषण गर्मी के बीच पानी संकट गहरा गया है… शहर के वार्ड 34, 35 और 36 में दो दिनों से पेयजल सप्लाई बंद होने से हजारों लोग परेशान हैं… खास बात ये है कि वार्ड 36 नगर पालिका अध्यक्ष का वार्ड बताया जा रहा है…रविवार सुबह 8 बजे रहवासियों का आरोप है कि नलों से पानी नहीं बल्कि सिर्फ हवा निकल रही है… पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हैं…।