धनौरा: गजरौला भानपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, पहचान नहीं हो पाई
गजरौला क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक का शव भानपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।