हाथरस: मोहल्ला छोटा नवीपुर में अपने घर की छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल, परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा नबीपुर मे युवक मनीष पुत्र मोहन अपने घर की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन आनन-फानन मे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। पड़ोसियों ने बताया युवक अपने घर की छत से गिरकर घायल हो गया।