बिसौली: मुड़िया धुरेकी कस्बा के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल
Bisauli, Budaun | Apr 16, 2026 जनपद बदायूँ के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िया धुरेकी कस्बा स्थित मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गुरुवार को शाम 7 बजे करीब दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दीपक शर्मा पुत्र रत्न शर्मा निवासी मुरादाबाद घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली पहुंचाया।