मऊरानीपुर खदरका गांव में डुडेरी नदी पर बना करीब 30 साल पुराने पुल की हालत खराब होने से खनूआ,इटायल और बुडाई समेत आसपास के गांवों का आवागमन ठप हो गया है।शिक्षक बच्चों का हाथ पकड़कर नदी पार कराते हैं, तब कहीं बच्चे स्कूल पहुंच पाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल की मरम्मत या नए पुल के निर्माण की मांग की है।