मेरठ: शास्त्री नगर में पूर्व विधायक विनोद हरित के घर में चोरी करने वाला ड्राइवर नौचंदी पुलिस ने किया गिरफ्तार सिलेंडर बरामद
Meerut, Meerut | Apr 15, 2024 शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में पूर्व विधायक विनोद हरित के घर से गैस सिलिंडर चोरी करने के मामले में उनके चालक अक्षय को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से सिलिंडर भी बरामद कर लिया। विनोद हरित ने आरोप लगाया था कि आशियाना कॉलोनी जेल चुंगी निवासी अक्षय ने यह वारदात की। वह सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गया था।