कोटा: ग्राम घासीपुर में कई घरों में शौचालय की कमी, महिलाएं शौच के लिए घर से बाहर जाने को मजबूर #Jansamasya
Kota, Bilaspur | May 10, 2025 वि खं कोटा के ग्रा पं लालपुर के आश्रित ग्राम घासीपुर में शौचालय के अभाव में महिलाएं शौच के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं।शनिवार दोपहर 1बजे मीडिया की टीम पहुंची तो महिलाओं ने बताया कि गर्मी के दिन में तो चल जाता है, परंतु बरसात में भारी परेशानी उठाना पड़ता है। ग्राम पंचायत लालपुर सरपंच से बात करने पर शीघ्र इस समस्या को दूर करने की प्रयास करने की बात की है।