कोडरमा: झुमरी तिलैया में भगवान शांतिनाथ का कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
झुमरी तिलैया स्थित श्री दिगंबर जैन नया एवं बड़ा मंदिर में शुक्रवार को जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव सह विश्व शांतिधारा दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में विशेष महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं निर्वाण लाडू अर्पण क