जमुई पुलिस कप्तान के आदेश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में सिकंदरा पुलिस ने शुक्रवार की देर रात 11 बजे हत्या के प्रयास और अन्य मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह विशेष अभियान पुलिस की गुप्त सूचना और सघन छापेमारी के तहत संचालित किया गया।