जबलपुर: खंडवा-पचमढ़ी में रात का पारा 20 डिग्री से नीचे, एमपी के 9 जिलों में ओले और 70 किमी/घंटे की रफ़्तार से आंधी का अलर्ट
मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को अब सावन जैसा अहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों में ओलावृष्टि (Hailstorm) और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है