झालरापाटन: झालावाड़ में जुए की बड़ी कार्रवाई, ताश खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, ₹16,970 और ताश के पत्ते किए गए जब्त
झालावाड़ में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 16,970 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सोमवार सुबह 10:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।