झालरापाटन: भैसोदा मंडी में खाना खाने से 6 लोग बीमार, सभी एक ही परिवार के, 3 लोग आईसीयू में भर्ती, नॉनवेज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
भैसोदा मंडी में एक परिवार के 6 सदस्य खाना खाने के बाद बीमार हो गए।रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मालीपुर बस्ती निवासी रईस के परिवार ने रविवार रात घर पर नॉनवेज बनाकर भोजन किया था। खाना खाने के एक घंटे बाद रईस, उनकी पत्नी नाजवी, बहन महमूदा, पुत्र शाहरुख,समेत लोगों की हालत बिगड़ गई।