अनूपपुर: मोबाइल की डांट से नाराज़ नाबालिग घर से भागी, पुलिस ने 24 घंटे में सुरक्षित बरामद किया
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा 15 वर्षीय बालिका को 24 घंटे के भीतर जैतहरी रेलवे स्टेशन से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया। 4 अप्रैल को दर्ज गुमशुदगी पर टीआई अरविन्द जैन के नेतृत्व में टीम ने लगातार पतासाजी कर बालिका को खोज निकाला। पूछताछ में बालिका ने बताया कि मोबाइल को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी।