झज्जर: बहादुरगढ़ में फिर दिखा रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कार ने थ्री व्हीलर को पीछे से मारी टक्कर
बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार कारने थ्री व्हीलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते थ्रीव्हीलर में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहादुरगढ़ शहर के बीच से होकर गुजर रहे दिल्ली- रोहतक रोड पर स्थित हरदयाल पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हुआ है।