अररिया: अररिया में लंबी प्रतीक्षा के बाद मुक्तिधाम आमजन के लिए खुला, पहला अंतिम संस्कार संपन्न
Araria, Araria | May 25, 2026 अररिया में लंबे समय से चली आ रही फजियत और प्रशासनिक उदासीनता के बाद अंततः अररिया जिला वासियों को मुक्तिधाम की सौगात मिल गई है। नगर परिषद द्वारा मुक्तिधाम को आम लोगों के लिए पूरी तरह सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। सोमवार को खरैया बस्ती निवासी एक महिला की मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में करने की तैयारी चल रही है।