खगौल: पानापुर मोड़ पर तेज़ रफ़्तार टेम्पो पलटा, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, कई घायल
दानापुर के पानापुर मोड़ पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सवारी से भरा एक तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतक की पहचान विशनपुर गांव निवासी स्वर्गीय धर्मानंद राय के पुत्र बीतेश्वर राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीतेश्वर राय किसी निजी कार्य से दानापुर बाजार आ