शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में मानवता की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6 बजे छान गांव का एक बाइक सवार सिरसौद से गुजरते समय लगभग 15 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन रास्ते में गिरा बैठा।यह मोबाइल सिरसौद गांव के शिक्षक जितेंद्र लोधी को मिला। शिक्षक जितेंद्र लोधी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल के मालिक की तलाश शुरू ।