फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में चोरों ने एक बाइक चोरी करने का प्रयास किया। घटना सोमवार–मंगलवार की मध्य रात्रि की है, जिसकी पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पहाड़पुर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उन्होंने रात में घर के पास बाइक लॉक कर खड़ी की थी।