गाज़ीपुर: मेदनीपुर में 11 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गाजीपुर के मेदनीपुर गांव स्थित खाकी बाबा मंदिर परिसर में आयोजित 11 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ और व्यसन मुक्ति दीप महायज्ञ का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में भक्ति,आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें दूर-दराज के गांवों से पहुंचे सैकड़ो...