दुधि: फेसबुक के फर्जी बैंक लिंक से ₹1.70 लाख की साइबर ठगी, ओबरा पुलिस ने ₹1,69, 482 वापस कराए
फेसबुक पर पंजाब नेशनल बैंक के नाम से चल रहे फर्जी विज्ञापन और लिंक के झांसे में आकर ओबरा निवासी एक व्यक्ति के खाते से ₹1.70 लाख की साइबर ठगी हो गई। हालांकि, पीड़ित द्वारा समय रहते शिकायत दर्ज कराने और सोनभद्र पुलिस की साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से ₹1,69,482.48 की धनराशि सुरक्षित कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।