छतरपुर नगर: राधेपुर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के शंकरगढ़ पुरवा निवासी रामस्वरूप अनुरागी अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम बरकुवा किसी काम से जा रहे थे। तभी राधेपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इस घटना की जानकारी आज 7 मई दोपहर करीब 2:00 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दी है