विदिशा नगर: शमशाबाद: बीमारी और शादी न होने से परेशान युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत
शमशाबाद थाना और सतपाड़ा चौकी के अंतर्गत सेपरा कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय वीर सिंह बंजारा द्वारा शनिवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसे मेडिकल कॉलेज विदिशा में भर्ती कराया गया जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। दोपहर 1 बजे पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई भगवान सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई बीमारी से परेशान था।