बरवाडीह: किसानों के बीच उन्नत उरद बीज का वितरण, आधुनिक खेती अपनाने की अपील
बरवाडीह: कृषि विभाग की ओर से रविवार को छिपादोहर एवं छेंचा क्षेत्र के किसानों के बीच उन्नत किस्म के निशुल्क उरद बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी ने किया। इस दौरान किसानों को समय पर बुवाई करने और आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने की सलाह दी गई।