द्वारका: 2 शातिर लुटेरे द्वारका जिले से हुए गिरफ्तार
किशनगढ़ थाना की पुलिस टीम ने 2 रात में राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच मोबाइल बरामद किया गया और 5500 कैश के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक को भी जप्त किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से पांच मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान पुनीत उर्फ गोलू और हंसराज के रूप में हुई है।