प्रतापपुर: श्रावण मास के स्वागत में शिवपुर धाम सज गया, श्रद्धालुओं के लिए विशेष तैयारियां पूरी
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल शिवपुर (तुर्रा) में श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ के मंदिर को आकर्षक रोशनी एवं भव्य सजावट से सजाया गया है। मंदिर परिसर में विराजमान दुर्लभ अर्धनारीश्वर शिवलिंग के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ।