संग्रामपुर: संग्रामपुर के बढ़ौनियाँ में 17 दिन में दूसरी चोरी, किराना दुकान का ताला तोड़ नकदी उड़ाई
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौनियाँ गांव में चोरों ने शुक्रवार रात एक किराना दुकान का ताला तोड़कर करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार सुबोध कुमार सिंह ने शनिवार को सुबह 8 बजे बताया कि सुबह दुकान पहुंचने पर एस्बेस्टस की छत टूटी मिली और गल्ले से नकदी गायब थी। सूचना पर संग्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फु