रघुराजनगर नगरी: जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर दलित-आदिवासीयों ने निकाली विशाल रैली, महासम्मेलन का आयोजन, प्रशाशन को सौपा ज्ञापन
मैहर में जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा सामाजिक अधिकारों की मांग को लेकर दलित आदिवासी एकता महासम्मेलन व रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम को निकाली गयी रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और हाथों में बैनर व झंडे लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से मार्च निकालते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियो से मिलकर ज्ञापन सौपा