खाड़ी देशों में जारी युद्ध और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान का असर अब बाराबंकी जिले में भी साफ दिखाई देने लगा है। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है, जिसका सीधा असर घरेलू रसोई के साथ-साथ होटलों, ढाबों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ रहा है।