अनूपपुर: नगर परिषद बरगवां-अमलाई में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, राहगीरों को पिलाया गया शरबत व ठंडा पानी
नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 स्थित बापू चौक के समीप साईं मंदिर परिसर में बुधवार 17 जून को हिंदुआ सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन समस्त क्षत्रिय समाज अमलाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।