पलिया: नेपाल से लापता तीन मासूम जंगल के रास्ते सीमा पार करके भारत पहुंचे, पुलिस ने उन्हें सकुशल परिजनों को सौंपा
पड़ोसी देश नेपाल के धनगढ़ी क्षेत्र से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चे जंगल के रास्ते भारत के पलिया पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तीनों बच्चों को भटकते हुए देखा और इसकी सूचना पलिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे बच्चों को कोतवाली ले आए, जहां उनके भोजन, पानी और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई।