गिरिडीह: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा के मॉर्निंग असेंबली में नशा मुक्त भारत बनाने हेतू शिक्षक एवम् बच्चों को दिलाया शपथ
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा के मॉर्निंग असेंबली में नशा मुक्त भारत बनाने हेतू गुरुवार को साढ़े 7 बजे विद्यालय के शिक्षक एवम् बच्चों को शपथ दिलाया गया। बाद में बच्चों एवं विद्यालय के शिक्षक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में लगभग 800 बच्चों ने भाग लिया। प्रभात फेरी में स्कूल बैनर लेकर सीनियर बच्चे नेतृत्व कर रहे थे।।