सतना जिले के बरौंधा स्थित बड़े देव बाबा आश्रम में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार द्वारा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्रीय ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।