हरिद्वार: लघु व्यापार एसोसिएशन की महिला इकाई का गठन, कुंभ मेला शताब्दी द्वार पर हुआ स्वागत
रेड़ी पटरी दुकानदारों की संस्था लघु व्यापार एसोसिएशन की महिला इकाई का शुक्रवार को गठन हो गया। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा फुटपाथों और घाटों से हटाए जा रहे अतिक्रमण के विरोध में महिला इकाई बड़े आंदोलन का ऐलान करेगी। शुक्रवार दोपहर 1 बजे कुंभ मेला शताब्दी द्वार पर महिला इकाई का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रेडी पटरी दुकानदार मौजूद रहे