बदायूं: बदायूं के उझानी कस्बे में विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
Budaun, Budaun | May 24, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे में लगातार हो रही विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कस्बे के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार दो बजे के आसपास सब्जी मंडी में अंबेडकर पार्क में बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली गायब रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।